{"_id":"3c8335f0dcb9d5e4fc53440e6fad748f","slug":"ramdev-clean-india-campaign-in-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में बाबा रामदेव का स्वच्छता अभियान, खुद लगाएंगे झाडू़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में बाबा रामदेव का स्वच्छता अभियान, खुद लगाएंगे झाडू़
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 02 Oct 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और भारत स्वाभिमान के अनेक पदाधिकारी शुक्रवार को हरिद्वार और ज्वालापुर रेलवे स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाएंगे। रामदेव ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन के लिए 5 कूलर देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का जिम्मा पतंजलि योग पीठ उठाएगी। पतंजलि योग पीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने पत्रकारों को बताया कि महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर देश के सभी 600 जनपदों में पतंजलि परिवार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ऐसा पिछले वर्ष भी किया गया था।
विज्ञापन
भारत सरकार के स्वच्छता अभियान में पतंजलि योग पीठ वर्षभर भूमिका निभाती रही है। शुक्रवार को बड़े पैमाने पर भारत स्वाभिमान और पतंजलि के कार्यकर्ता सड़कों पर आकर झाडू़ लगाएंगे।
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि हरिद्वार और ज्वालापुर के रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण हैं। देश-विदेश के तीर्थ यात्री यहां वर्षभर आते रहते हैं। इन स्टेशनों से वह तीर्थ की छवि लेकर वापस लौटते हैं। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार रेलवे स्टेशन को सुंदर बनाने के कार्य में योगदान देगी। इस संबंध में भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है।
रेलवे स्टेशन की तमाम आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी। बालकृष्ण एवं भारत स्वाभिमान के संयोजक जयदीप आर्य ने बताया कि देश भर में कूड़ा उठाने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। स्थलों की सफाई के बाद कूड़ा उठाने का काम भी पतंजलि ने अपने जिम्मे लिया है।