फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ram rahim verdict 75 buses from Uttarakhand to Punjab and Haryana stopped 

राम रहीम केस: उत्तराखंड से पंजाब और हरियाणा के लिए 75 बसों का संचालन रोका 

Thu, 24 Aug 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
ram rahim verdict 75 buses from Uttarakhand to Punjab and Haryana stopped 

पंजाब और हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा समर्थकों की भारी भीड़ के बवाल की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने पंजाब और हरियाणा की बस सेवा बंद कर दी है। बृहस्पतिवार को दोनों राज्यों को जाने वाली 50 बसें रद्द कर दी गई। वहीं कुमाऊं से भी 25 बसें बंद कर दी गई। इस वजह से दिनभर लोग बस के लिए भटकते रहे।

विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थक बड़ी तादाद में हरियाणा पहुंच चुके हैं। पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल तैनात है। इसका असर उत्तराखंड पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने एक दिन पहले बृहस्पतिवार से ही हरियाणा और पंजाब जाने वाली 50 बसें रद्द कर दी। जानकारी के मुताबिक अभी माहौल शांत होने तक यहां बस सेवा नहीं चलेगी। साथ ही ऑनलाइन बुक हुए टिकट भी रद्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल सामान्य होने के बाद दोबारा शुरू होंगी

ram rahim verdict 75 buses from Uttarakhand to Punjab and Haryana stopped 
demo pic - फोटो : demo

बसें न चलने की वजह से यात्री दिनभर परेशान भटकते रहे। परिवहन निगम के महाप्रबंधक वीके संत ने बताया कि यात्रियों के साथ कोई हादसा न हो, बसों को कोई नुकसान न हो, इस वजह से दोनों राज्यों की बस सेवा अग्रिम आदेशों तक बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा में माहौल सामान्य होने के बाद ही बस सेवा दोबारा शुरू की जाएगी। 

​रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक, कुमाऊं मंडल के नैनीताल और टनकपुर परिक्षेत्र से जयपुर, जालंधर, फरीदाबाद, गुड़गांव, हिसार, चंडीगढ़, लुधियाना के लिए बृहस्पतिवार को 25 बसों का संचालन रोका गया। 

बृहस्पतिवार को सहारनपुर और दिल्ली तक ही बसें संचालित हुईं। बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को भी बसों का संचालन रोके जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed