फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram Mandir donation case Issue raised at VHP meeting Trust held accountable for every single penny

राम मंदिर दान गबन मामला: VHP की बैठक में उठा मुद्दा; कहा- ट्रस्ट रामजी के एक-एक पैसे के लिए जिम्मेदार

Fri, 19 Jun 2026 11:29 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 19 Jun 2026 11:29 PM IST
सार

दंडी स्वामी जितेंद्रानंद्र सरस्वती और विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के पैसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। ट्रस्ट रामजी के एक-एक पैसे के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन
Ram Mandir donation case Issue raised at VHP meeting Trust held accountable for every single penny
दंडी स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती और विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में अयोध्या में स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावे (दान) के पैसों का मुद्दा उठा। कहा कि मंदिर निर्माण के नाम पर बने ट्रस्टों के बैंक खातों की भी जांच की जाए। राम मंदिर से करोड़ों रुपये की हेराफेरी का दोषी कोई भी हो, उसे दंडित किया जाए।

विज्ञापन


निष्काम सेवा ट्रस्ट में चल रही दो दिवसीय केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक की जानकारी देते हुए दंडी स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती और विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के पैसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है।
विज्ञापन


ट्रस्ट रामजी के एक-एक पैसे के लिए जिम्मेदार है, इसलिए विषय सामने आते ही ट्रस्ट ने स्वयं मुख्यमंत्री से एसआईटी बनाने के लिए प्रार्थना की। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय खुद पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने प्रस्तुत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि एसआईटी की जांच का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है। अन्य ट्रस्टों रामालय ट्रस्ट और राम जन्म मंदिर पुनर्निर्माण ट्रस्ट ने भी राम मंदिर के नाम पर पैसा या सोना इकट्ठा किया है। उनके खातों की भी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले हमको जांच पूरी होने की प्रतीक्षा करनी चाहिए। अभी से सब पर कीचड़ उछालना ठीक नहीं होगा। राम जन्म भूमि मंदिर की सब व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से दोषमुक्त बनाना होगा। एसआईटी से भी इस बारे में अनुशंसा मांगी है। इस काम में अब कोई देरी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed