फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram mandir bhoomi pujan ayodhya date time 5 august: Alert in Haridwar hari pauri

Ram Mandir Bhoomi Pujan: हरिद्वार में अलर्ट, हरकी पैड़ी पर बम निरोधक और डॉग स्कवायड के साथ चेकिंग शुरू

Tue, 04 Aug 2020 08:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Aug 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Ram mandir bhoomi pujan ayodhya date time 5 august: Alert in Haridwar hari pauri
हरिद्वार में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में बुधवार को होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान पुलिस जिले भर में अलर्ट रहेगी। मिश्रित आबादी और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। एसएएसपी ने सार्वजनिक रुप से जश्न मनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर बम निरोधक और डॉग स्कवायड के साथ हरकी पैड़ी पर चेकिंग अभियान चलाया। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुइई कृष्णराज एस ने पुलिस को बुधवार को चौकसी बरतने के निर्देश दिए है। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के चौकी प्रभारी और चीता मोबाइल के साथ इलाके में लगातार भ्रमण पर रहेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास फोकस रखा जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ram Mandir Bhoomi Pujan: सीएम त्रिवेंद्र की अपील, कल घरों में मनाएं दीपावली, जलाएं दीये
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घरों में लोग दीये आदि जला सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर किसी को जश्न मनाने की इजाजत नहीं होगी। धार्मिक स्थलों पर पूजन आदि में शारीरिक दूरी का पालन होना चाहिए। नियमों की अनदेेेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

यूपी की सीमा से जिले की सीमा सटी होने पर जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई। पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी प्रभारियों और चेतक पुलिस को अलर्ट रहकर गश्त करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, केंद्र की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि अगर कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बड़ी संख्या में खरीदी गई आतिशबाजी
पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर पूजन को देखते हुए खुशी जताने के लिए शहर के कई लोगों ने बड़ी संख्या में आतिशबाजी की खरीदारी की है। शहर के पटाखा कारोबारियों की मानें तो करीब 10 लाख से अधिक की कीमत की लोगों ने आतिशबाजी खरीद ली है। 

खुफिया विभाग भी अलर्ट
श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को देखते हुए खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। खुफिया विभाग पांच अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों पर पैनी नजर रख रहा है। इन कार्यक्रमों में कौन-कौन लोग शामिल होंगे और कार्यक्रम की योजना क्या है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। खुफिया विभाग की ओर से अपने मुखबिर भी अलर्ट कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed