अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष की पैरवी कर रहे वकील धवन का नैनीताल से गहरा नाता, जानिए खास बातें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की ओर से चल रही बहस पर इन दिनों देश के लोगों की नजरें लगीं हैं। मामले में मुस्लिम पक्ष की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. राजीव धवन का नैनीताल से गहरा नाता है।
उनकी शिक्षा दीक्षा नैनीताल में ही हुई है और यहां अयारपाटा में उनका आवास आज भी है। वह लंबे समय तक नैनीताल आते रहे हैं। 1946 में पाकिस्तान के पंजाब में जन्मे धवन की प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा नैनीताल के प्रसिद्ध शेरवुड कॉलेज में हुई।
बाद में उन्होंने इलाहाबाद विवि से कानून की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने कैंब्रिज विवि लंदन से एमए किया, जहां वे कैंब्रिज यूनियन के अध्यक्ष भी रहे। लंदन विवि से पीएचडी करने के बाद उन्होंने लंबे अरसे तक क्वींस विश्वविद्यालय बेलफास्ट, वेस्ट लंदन विवि, विस्कॉन्सिन विवि और टेक्सास विवि में अध्यापन भी किया।
वर्ष 1990 से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे धवन 1995 में वरिष्ठ अधिवक्ता बने। वे इंटरनेशनल कमीशन ऑफ जुरिस्ट्स के कमिश्नर भी रहे। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को कानून की बारीकियों की शिक्षा देने को जनहित कानूनी सहयोग एवं शोध केंद्र की स्थापना की।
धवन के भाई रवि धवन इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश और पटना हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं, जबकि उनके पिता शांति स्वरूप धवन इलाहाबाद (प्रयागराज) हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहने के बाद इंग्लैंड में भारत के हाई कमिश्नर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके हैं।