फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raksha Bandhan 2023 Pahadi Arsa became an alternative to sweets demand increased among customers Rishikesh New

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर मिठास घोल रहा पहाड़ी अरसा, ग्राहकों की बढ़ी डिमांड, जानें क्या है इसकी खासियत

Thu, 31 Aug 2023 10:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Aug 2023 10:00 AM IST
सार

मिठाइयों में मिलावट और महंगाई के चलते ग्राहकों में अरसा की मांग बढ़ी है। यही वजह है कि शहर के कई दुकानदारों ने अरसा बनाने वाले महिलाओं के एक समूह को रक्षाबंधन के लिए बड़ी मात्रा में अरसा बनाने की डिमांड भेजी है। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 Pahadi Arsa became an alternative to sweets demand increased among customers Rishikesh New
उत्तराखंड की पकवान अरसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन त्योहार पर अरसा की मिठास इस बार मिठाइयों पर भारी पड़ेगी। बाजार में अरसा मिठाइयों का बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। यह न केवल एक मिठाई है बल्कि पहाड़ी इलाकों में इसे हर शुभ कार्य में भी बनाया जाता है।

विज्ञापन


मिठाइयों में मिलावट और महंगाई के चलते ग्राहकों में अरसा की मांग बढ़ी है। यही वजह है कि शहर के कई दुकानदारों ने अरसा बनाने वाले महिलाओं के एक समूह को रक्षाबंधन के लिए बड़ी मात्रा में अरसा बनाने की डिमांड भेजी है। 
विज्ञापन


Raksha Bandhan 2023: कल पूरा दिन बांध सकेंगे भाई की कलाई पर राखी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन त्योहार पर मिठाइयों की खूब बिक्री होती है। लेकिन मिठाइयों में मिलावट सेहत पर भारी पड़ती है। शहर की अधिकांश मिठाई की दुकानों में पहाड़ी मिठाई अरसा की लगातार मांग बढ़ रही है।

अरसा बनाने वाली भजनगढ़ निवासी मधु असवाल ने बताया कि अब तक उनके पास करीब दो कुंतल अरसा की डिमांड आ चुकी है। इससे पहले कभी इतनी बड़ी मात्रा में डिमांड नहीं आई थी। डिमांड लगातार बढ़ रही है। वह उतनी ही डिमांड ले रही हैं जितना वह बना सकती हैं।

Raksha Bandhan 2023 Pahadi Arsa became an alternative to sweets demand increased among customers Rishikesh New
अरसा तैयार करती मधु असवाल - फोटो : अमर उजाला

मधु ने बताया कि अरसा अन्य मिठाइयों की तुलना में किफायती है। अच्छी मिठाइयां 400 से 900 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। उनमें शुद्धता की गारंटी भी नहीं है। जबकि अरसा 260 रुपये प्रति किलो और शुद्ध है। अरसा घर में आसानी से बन जाता है और किसी प्रकार के केमिकल प्रयोग भी नहीं होता है। मधु ने कहा कि अरसा महंगी मिठाइयों को विकल्प बन कर उभरा है।

ऐसे बनता है अरसा

अरसा बनाने के लिए चावल को साफ कर उसे भीगाकर पीसा जाता है। उसके बाद उसे उबले हुए गुड़ वाले पानी के साथ मिलाया जाता है। फिर उसे एक बर्तन में मिलाया जाता है। फिर गोली बनाकर उसमें तिल, सौंप, इलायची मिलाई जाती है। फिर उसे सरसों के तेल में तला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed