{"_id":"5d5013c38ebc3e6ca621dd2b","slug":"raksha-bandhan-2019-free-travel-for-sisters-in-uttarakhand-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बहनों को सरकार का तोहफा, रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बहनों को सरकार का तोहफा, रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर
Mon, 12 Aug 2019 11:47 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
हर साल की तरह इस साल भी उत्तराखंड की महिलाएं और बहनें रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुफ्त यात्रा की यह सुविधा उन्हें प्रदेश के भीतर मिलेगी। शासन ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय ने भी बसों के संचालन से जुड़े सभी मंडलीय प्रबंधकों, उप महाप्रबंधक, संचालन सभी सहायक महाप्रबंधकों, जेएनयूआरएम काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को आदेश के अनुरूप बहनों को निगम की बसों के किराये शत प्रतिशत छूट देने को कहा है।
विज्ञापन