{"_id":"5759e8b54f1c1b3b0c9c521a","slug":"rajyasabha-election-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव कल, विधानसभा में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव कल, विधानसभा में तैयारियां पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Jun 2016 03:39 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा
- फोटो : फाइल फोटो
राज्यसभा की एक सीट के लिए शनिवार को होने वाले चुनाव के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह नौ बजे से चार बजे तक विधानसभा में होगा। मतदान के तत्काल बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी और शनिवार को ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा सचिव/रिटर्निंग आफिसर जगदीश चंद्र ने बताया कि मतदान के लिए सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मतदान विधानसभा के कक्ष संख्या 321 में कराया जाएगा, जिसकी जानकारी केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। मतदाता सूची तैयार करने के साथ ही मतदान पत्र तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकृत एजेंटों की ही एंट्री
मतदान के दौरान विधानसभा परिसर में प्रत्याशी के अधिकृत एजेंट ही दाखिल हो सकेंगे। मतदान के दौरान राज्य निर्वाचन अधिकारी समेत निर्वाचन आयोग के अफसर मौजूद रहेंगे। मतदान के दौरान अनाधिकृत लोग विधानसभा परिसर में दाखिल न हो सके, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे, इसके लिए मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अतिरिक्त पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती का अनुरोध किया गया है।
मीडिया कर्मियों का प्रवेश वर्जित
विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने बताया कि मतदान से लेकर परिणाम घोषित होने तक विधानसभा परिसर में मीडिया कर्मियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है। परिसर के बाहर ही रहकर मीडिया कर्मी कवरेज कर सकेंगे।