फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajpal Walia, director of Pushpanjali Realms and Infratech,

Dehradun News: पुष्पांजलि के डायरेक्टर वालिया को ईडी ने किया गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड में

Thu, 19 Oct 2023 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rajpal Walia, director of Pushpanjali Realms and Infratech,
Iपुष्पांजलि प्रकरण : पिछले दिनों एसटीएफ ने किया था राजपाल वालिया को गिरफ्तार
विज्ञापन

I

I
I

Iसितंबर में पत्नी शैफाली को गिरफ्तार की थी ईडी, 31 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है अटैचI

पुष्पांजलि रियलम्स एंड इंफ्राटेक के डायरेक्टर राजपाल वालिया को बुधवार को ईडी ने भी गिरफ्तार कर लिया। सुद्धोवाला जेल में औपचारिक गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उसे पांच दिन की कस्टडी रिमांड भी लिया है। इस दौरान उससे पूछताछ की जाएगी। पिछले महीने वालिया की पत्नी शैफाली को भी ईडी गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अब भी पुष्पांजलि के मालिक दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल फरार चल रहे हैं।

फ्लैट बेचने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये एडवांस लेने वाली रियल एस्टेट कंपनी पुष्पांजलि रियलम्स एंड इंफ्राटेक वर्ष 2020 में विवादों में आई थी। इसके मालिक दीपक मित्तल, उसकी पत्नी राखी मित्तल और डायरेक्टर राजपाल वालिया के खिलाफ अलग-अलग थानों में नौ केस दर्ज हैं। तब से सभी फरार चल रहे थे। इसी बीच पिछले दिनों एसटीएफ ने राजपाल वालिया को गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में वह सुद्धोवाला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था।
विज्ञापन


करोड़ों रुपये के इस घोटाले में ईडी ने भी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके तहत ग्रुप की 31 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी जब्त किया जा चुका था। अब ईडी ने बुधवार को वालिया को जेल से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे 23 अक्तूबर तक कस्टडी रिमांड में लिया गया है। ईडी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस कार्रवाई की जानकारी दी गई है। पांच दिन की कस्टडी रिमांड में वालिया से ईडी कई राज उगलवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed