फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajnikant semwal in uuttarakhand uday fest 2017

‘पोस्तु का छुमा मेरी भाग्यानी बौ’ से देहरादून में धूम मचाएंगे रजनीकांत

Wed, 01 Nov 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Nov 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
rajnikant semwal in uuttarakhand uday fest 2017
rajnikant semwal

मखमली आवाज और अपने जुदा अंदाज के जरिये लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले उत्तराखंड के लोक गायक  रजनीकांत सेमवाल, चैत्वाली से धूम मचाने वाले अमित सागर, जौनसारी सुपरस्टार सनी दयाल, गढ़वाल की शान संगीता ढौंडियाल समेत कई गायक चार नवंबर को अपनी आवाज का जादू बिखेरने को तैयार हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा पद्मश्री बसंती बिष्ट, सदाबहार रेखा धस्माना उनियाल, पहाड़ों की शान ओम बधाणी, सात समंदर पार तक पहाड़ के सुरों का जादू बिखेरने वाली पूनम सती व शाश्वत पंडित, गाजिणा सुपरस्टार धूम सिंह रावत और हेमा करासी भी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान डा. राकेश भट्ट के निर्देशन में होने वाली उत्सव ग्रुप की प्रस्तुति भी होगी।
विज्ञापन


अमर उजाला, विकास फाउंडेशन और वरदान की ओर से आयोजित होने वाला उत्तराखंड महोत्सव पूरी तरह पहाड़ के रंगों से सरोबार होगा। पहाड़ की बोली-भाषा, लोक गीत व नृत्य, पहनावा और भोजन आदि सब चार नवंबर को पवेलियन मैदान में आयोजित होने वाले ‘द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान एवं सांस्कृतिक महोत्सव’ के दौरान आपको देखने को मिलेगा। प्रदेश के सभी प्रमुख कलाकार जहां मंच पर पहाड़ की संस्कृति की झलक पेश करेंगे वहीं पारंपरिक वेशभूषा में होने वाले फैशन शो में आम दर्शक भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभाओं को उत्तराखंड उदय सम्मान 
विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को उत्तराखंड उदय सम्मान प्रदान किया जाएगा। शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, स्वरोजगार, खेल, साहित्य, कला एवं शिल्प, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्टार्ट अप, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अवॉर्ड, डिजिटल इंडिया अवॉर्ड के लिए भी आवेदन करना होगा। विशेष सहयोगियों को पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। विस्तृत बायोडाटा, अब तक किए गए कार्यों व उपलब्धियों का ब्योरा और उनसे जुड़े दस्तावेज लिफाफे में डालकर ‘अमर उजाला कार्यालय, शेड नंबर-2 पटेलनगर, देहरादून, पिन-248001’ के पते पर भेज दें। लिफाफे के ऊपर द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान व आवेदन की कैटेगरी अनिवार्य रूप से लिखें। आवेदन की अंतिम तिथि एक नवंबर 2017 है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9760757378 पर संपर्क कर सकते हैं। 

चित्रकला प्रतियोगिता में आर्कषक उपहार
तीन नवंबर को सुबह नौ बजे से स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें करीब 100 स्कूलों के 2000 बच्चे हिस्सा लेंगे। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ और नौ से 12 दो वर्गों में छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें चित्रकला का विषय कार्यक्रम स्थल पर ही बताया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ चित्र बनाने वाले विजेताओं को डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड साइंसेज की ओर से नकद पुरस्कार और आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को अमर उजाला, विकास फाउंडेशन एवं वरदान की ओर से प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे। 


मेगा ऑडिशन तीन को 
हल्द्वानी और देहरादून में हुए ऑडिशन में से चुने गए प्रतिभागियों को तीन नवंबर को दोपहर तीन बजे से आईएसबीटी रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में मेगा ऑडिशन में हिस्सा लेना होगा। इसी दिन गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों की वेशभूषा पर आधारित फैशन शो के ऑडिशन भी होंगे। नि:शुल्क ऑडिशन से चुने जाने वाले कलाकारों को चार नवंबर को पवेलियन मैदान में होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। इसमें आकर्षक नकद पुरस्कार और उपहार भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed