राजनाथ और स्मृति ने उत्तराखंड में बढ़ाई बीजेपी की टेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी के कर्णप्रयाग आने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। यूपी में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए दोनों नेताओं की डिमांड है। इसलिए बीजेपी हाईकमान ने उन्हें कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव प्रचार के लिए न भेजने के संकेत दिए हैं।
बीजेपी की उत्तराखंड ईकाई ने दोनों में से किसी भी मंत्री को सात मार्च को कर्णप्रयाग भेजने का अनुरोध किया था। कर्णप्रयाग सीट पर नौ मार्च को चुनाव होना है।
बीएसपी उम्मीदवार की मौत की वजह से कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव देरी से हो रहा है। बाकी सभी 69 सीटों पर 15 फरवरी को वोटिंग हो चुकी है। 11 मार्च को सभी 70 सीटों के नतीजे घोषित होने हैं। बीजेपी ने शुरू में कहा था कि कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव प्रचार उत्तराखंड के ही नेता करेंगे।
...फिर स्मृति ईरानी की सभा की डिमांड भेज दी गई
मगर बाद में हाईकमान को राजनाथ सिंह या फिर स्मृति ईरानी की सभा की डिमांड भेज दी गई। सोमवार को भी बीजेपी के स्थानीय नेता केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम की जानकारी करते रहे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार, हमने ये जरूर चाहा है कि 7 मार्च को किसी केंद्रीय मंत्री की सभा कर्णप्रयाग में आयोजित हो।
मगर यूपी के चुनाव को देखते हुए हम दबाव नहीं बना रहे हैं। प्रोग्राम फाइनल हो जाता है, तो बेहतर रहेगा, नहीं भी होता, तो स्थानीय नेता ही पूरी ताकत से प्रचार करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।