फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajnath Singh virtual rally in Uttarakhand: He Praised state Government Two scheme

भाजपा की वर्चुअल रैली: राजनाथ सिंह ने त्रिवेंद्र सरकार की थपथपाई पीठ, इन कामों की जमकर की तारीफ

Mon, 15 Jun 2020 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jun 2020 09:07 PM IST
सार

  • कांट्रैक्ट फार्मिंग एक्ट और गौरा देवी कन्याधन योजना की तारीफ की

विज्ञापन
Rajnath Singh virtual rally in Uttarakhand: He Praised state Government Two scheme
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड परिश्रम और पराक्रम की धरती है। उन्होंने प्रदेश सरकार की कांट्रैक्ट फार्मिंग मॉडल एक्ट और गौरा देवी कन्याधन योजना की तारीफ की। कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर भराड़ीसैंण में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर को लेकर भी उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार की पीठ थपथपाई। 

विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार की टीम ने भराडीसैंण में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर की प्रशंसा की है। उन्होंने मेट्रो रेल योजना और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने और गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर भी त्रिवेंद्र सरकार की सराहना की। कहा कि जीरो टालरेंस की नीति के तहत त्रिवेंद्र सरकार ने 150 लोगों को जेल भेजने का काम किया।
विज्ञापन



उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी जिक्र किया। कहा कि पीएम मोदी इसकी समीक्षा कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि केदारनाथ का स्वरूप यात्रियों के लिए इको फ्रेंडली हो सके। देहरादून में प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा पार्टी के सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारियों को अलावा गढ़वाल ही नहीं प्रदेश भर के सभी कार्यकर्ता रैली से ऑनलाइन जुड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता, दुनिया की कोई ताकत इसे तोड़ नहीं सकती: राजनाथ

रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड से अपने पुराने संबंधों का जिक्र किया। राज्य के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी, कोश्यारी, बीसी खंडूड़ी, डॉ. निशंक और त्रिवेंद्र के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि पार्टी की परंपरा है कि उसने एक साल में क्या क्या किया, यह रिपोर्ट कार्ड लेकर वह जनता के बीच जाती है। कोविड-19 के चलते जनता के बीच जाकर संवाद करना संभव नहीं है। इसलिए वर्चुअल रैली के माध्यम से जनता संवाद किया जा रहा है।

दिल्ली से प्रदेश पार्टी प्रभारी श्याम जाजू और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने संबोधित किया। प्रदेश पार्टी कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मुख्यमंत्री ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार किया। मंच पर सांसद तीरथ सिंह रावत भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित थे। पार्टी प्रवक्ता विनय गोयल ने कविता पाठ किया।  

2022 तक एक भी व्यक्ति बेघर नहीं होगा

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2022 तक देश में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा, जिसके सिर पर पक्की छत न हो। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि छह वर्षों में केंद्र सरकार ने ढाई करोड़ मकान बनाए। 10 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया। ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई। साढ़े आठ करोड़ महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर दिए। आयुष्मान भारत में गरीब बीमार को गोल्डन कार्ड दिया, ताकि वह पांच लाख तक मुफ्त इलाज करा सके।

9.50 करोड़ किसानों को पेंशन दिलाई। सवा दो करोड़ को अटल पेंशन योजना का लाभ दिया। 25 करोड़ घरों तक पानी पहुंचाने के लिए हर घर नल की योजना शुरू की, इसके लिए अलग मंत्रालय बनाया। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शुरू की। 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया ताकि कोविड -19 से उपजे हालातों के बीच रोजगार के संकट को दूर किया जा सके। एमएसएमई योजना परिभाषा ही बदल दी। तीन लाख करोड़ रुपये की बगैर गारंटी ऋण प्राप्त करने की व्यवस्था की।

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प करेंगे
उन्होंने कहा कि छह वर्ष में देश ने काफी तरक्की की। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी। जब देश आगे बढ़ रहा था, तो कोविड-19 महामारी की चुनौती खड़ी हो गई। दुनिया का कोई देश इससे अछूता नहीं है। पीएम ने सूझबूझ के साथ इस चुनौती से मुकाबला करने का प्रयास किया, जिसकी पूरी दुनिया और विश्व स्वास्थ्य संगठन सराहना कर रहा है। हम स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचे को मजबूत किया। आज हम पीपीपी किट बना ही नहीं रहे हैं दुनिया के देशों को एक्सपोर्ट भी कर रहे हैं। हमारा संकल्प पक्का है कि हम सशक्त, स्वाभिमानी आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे।

राजनाथ को गृह मंत्री बोल गए भगत
प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपने संबोधन में राजनाथ सिंह को गृह मंत्री बोल गए। बाद में उन्हें इस गलती का एहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed