भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता, दुनिया की कोई ताकत इसे तोड़ नहीं सकती: राजनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई विकसित देश कोविड-19 से बुरी तहर प्रभावित हुए हैं। लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहूंगा कि उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति से इस चुनौती को स्वीकार किया। यह बात केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड जन संवाद में जनता को संबोधित करते हुए कही। अपने वर्चुअल संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए हमारे द्वारा उठाए गए कदमों को न केवल भारत ने, बल्कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहा है। वहीं उन्होंने नेपाल से रिश्तों को लेकर भी बात की।
Many developed countries are badly affected due to #COVID19. But I would like to congratulate PM Modi for the willpower with which he accepted this challenge. The measures which we have taken to fight this, are being appreciated not only in India but also by WHO: Defence Minister pic.twitter.com/rj7ANnSRdW
— ANI (@ANI) June 15, 2020विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले श्रद्धालुओं को मानसरोवर जाने के लिए नाथुल पास मार्ग से जाना पड़ता था। यह लंबा रास्ता था लेकिन अब सीमा सड़क संगठन ने लिपुलेख तक एक लिंक मार्ग बना दिया है। जिससे मानसरोवर यात्रा के लिए नया मार्ग गठित हुआ है। यह 80 किमी लंबी सड़क है, जिसे भारतीय क्षेत्र में बनाया गया है। इस मार्ग के प्रति नेपाल को यदि कुछ गलतफहमी हो गई है तो उसे बातचीत से सुलाझाया जाएगा।
Some misconception has risen in Nepal regarding this road. But I would like to say that as far as Nepal is concerned, we not only have social, geographical, historical or cultural relations with them but also a devotional relation. India can never forget this: Defence Minister https://t.co/9fEFYp7TPb
— ANI (@ANI) June 15, 2020
भारत और नेपाल के बीच असाधारण संबंध हैं। हमारे बीच रोटी बेटी के संबंध हैं और दुनिया की कोई ताकत इसे नहीं तोड़ सकती। सीमाओं पर कोई कितनी ही तारें लगा दे हमारे रिश्ते हमेशा अटूट रहेंगे। कहा कि भारत रक्षा सौदे में आत्मनिर्भर बनेगा। रक्षा उपकरण बनाएगा ही नहीं, निर्यात भी करेगा। 2024 तक रक्षा क्षेत्र में निर्यात पांच मिलियन डॉलर करने का लक्ष्य है।
Any number of fences can be put up beyond Dharchula but these relations can't be broken. The relation between India and Nepal is not an ordinary one but that of 'roti' and 'beti': Defence Minister Rajnath Singh at Uttarakhand Jansamvad Rally pic.twitter.com/T23Z3hdI8H
— ANI (@ANI) June 15, 2020
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजदू रहे। यह रैली देहरादून आधारित है और गढ़वाल संभाग के लिए है। लेकिन इसे पूरे उत्तराखंड व देश विदेश में भी सुना व देखा गया ।