फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajnath singh statement on india china dispute in mana village

बार्डर पर जवानों के साथ दशहरा मनाने पहुंचे राजनाथ, कहा- भारत-चीन सीमा पर अब कोई तनाव नहीं

Sat, 30 Sep 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ Updated Sat, 30 Sep 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
Rajnath singh statement on india china dispute in mana village

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को आईटीपीबी के जवानों की हौसला बढ़ाने के लिए देश के अंतिम गांव माणा स्थित आईटीबीपी कैंप पहुंचे। यहां जवानों ने गृहमंत्री का जोरदार स्वागत किया। गृहमंत्री ने कहा कि भारत चीन सीमा पर किसी तरह का कोई तनाव नहीं है।

विज्ञापन


सीमा पर तैनात जवानों के हौसलों के चलते स्थिति सामान्य है। इस दौरान उन्होंने हिमवीरों की पीठ भी थपथपाई और कहा कि वे विकट परिस्थितियों में सीमा की रक्षा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कैंप के लिए 39 इंच की एलसीडी मिष्ठान के लिए एक लाख रुपये का चेक भी दिया।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे विशेष विमान से माणा स्थित आईटीबीपी कैंप पहुंचे। यहां जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे हिमवीरों विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सीमा की निगहबानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीबीपी के रेस्क्यू ऑपरेशनों को सराहा

Rajnath singh statement on india china dispute in mana village

कहा कि हमारे जवान 10 हजार 57 फीट की ऊंचाई पर स्थित माणा पोस्ट में माइनस 17 डिग्री तापमान में मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान सीमा की सुरक्षा ही नहीं अन्य क्षेत्रों में उग्रवाद और नक्सलवाद को भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

गृह मंत्री ने आपदा के दौरान आईटीबीपी के रेस्क्यू ऑपरेशनों और अन्य कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि करीब 36 हजार सैन्य अधिकारियों और जवानों को प्रमोशन का लाभ दिया जा चुका है।

सेना, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा बलों के बेहतर भविष्य की योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं। दोपहर बाद 3.45 बजे गृहमंत्री रात्रि विश्राम के लिए बदरीनाथ स्थित ग्रेफ के गेस्ट हाउस पहुंचे।  
इस मौके पर आईटीबीपी के कमांडेंट अशोक कुमार गुप्ता, महानिरीक्षक आरके पंचनंदा, आईजी एचएस गुर्यया, कैंप प्रभारी भूपेंद्र गुर्साइं, प्रभाकर तिवारी और जिलाधिकारी आशीष जोशी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed