{"_id":"58bae0894f1c1ba0648324d9","slug":"rajnath-singh-may-come-to-election-campaign-in-karnaprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग में चुनाव प्रचार को आ सकते हैं गृहमंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग में चुनाव प्रचार को आ सकते हैं गृहमंत्री राजनाथ सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग सीट पर जैसे-जैसे मतदान करीब आ रहा है, बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत वहां झोंक दी है। पहले किसी केंद्रीय नेता के कर्णप्रयाग न आने की बात बीजेपी कर रही थी, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। बीजेपी को अब कर्णप्रयाग के कडे़ संग्राम में अपने केंद्रीय मंत्रियों की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
इस कड़ी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह या फिर कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी कर्णप्रयाग आ सकते हैं। बीजेपी इनके कार्यक्रम से उम्मीदें लगाए हुए है। कर्णप्रयाग में बीएसपी प्रत्याशी की असामायिक मौत के कारण चुनाव टल गया था। अब नौ मार्च को इस सीट के लिए वोटिंग होनी है। कांग्रेस ने सिटिंग एमएलए एपी मैखुरी पर दांव खेला है, तो बीजेपी ने सुरेंद्र सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाया है। बीएसपी समेत कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार पिछले कई दिनों से कर्णप्रयाग में जमे हुए हैं। बीजेपी के उत्तराखंड स्तरीय हर नेता का कर्णप्रयाग में कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ से सीएम हरीश रावत और पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय कर्णप्रयाग में ताबड़तोड़ कार्यक्रम कर चुके हैं। अभी उनके कई और कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इन स्थितियों के बीच, बीजेपी को अब महसूस हो रहा है कि किसी केंद्रीय नेता या मंत्री को कर्णप्रयाग लाया जाना उसकी राह आसान कर सकता है।
इस कड़ी में राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी में से किसी एक कर्णप्रयाग आने की स्थिति बन रही है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने इसकी पुष्टि की है। ये दोनों ही नेता 15 फरवरी को वोटिंग होने से पहले उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए भी आए थे।