फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajiv sharma uttarakhand high court new executive chief justice

जस्टिस राजीव शर्मा नियुक्त किए गए उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश

Mon, 06 Aug 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 06 Aug 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
rajiv sharma uttarakhand high court new executive chief justice
न्यायाधीश राजीव शर्मा

वरिष्ठ न्यायाधीश राजीव शर्मा उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद कानून एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजिंदर कश्यप की ओर से जारी उनकी नियुक्ति का पत्र यहां पहुंचा। मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ के पद छोड़ने के दिन से ही जस्टिस शर्मा की नियुक्ति की गई है। जस्टिस राजीव शर्मा की 26 सितंबर 2016 को उत्तराखंड हाईकोर्ट में नियुक्ति हुई थी। वह हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित होकर आए थे। 

8 अक्टूबर 1958 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मे जस्टिस शर्मा ने एलएलबी की डिग्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से प्राप्त की। 1982 में अधिवक्ता के रूप में उनका नामांकन हुआ। वर्ष 2002 में वह वरिष्ठ अधिवक्ता बने। उन्होंने अधिवक्ता के रूप में संवैधानिक कानून, प्रशासनिक कानून, सेवा संबंधित मामलों एवं पर्यावरणीय कानून के मामलों में विशेषज्ञता के साथ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस की।
विज्ञापन


वह 3 अप्रैल 2007 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 31 मार्च 2013 को स्थायी न्यायाधीश बने। जस्टिस शर्मा अमेरिका, जापान, चीन, मिश्र, श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड, वियतनाम, दुबई, न्यूजीलैंड यूके, इटली, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, डेनमार्क, स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड और रूस की यात्रा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed