फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajiv-Lokesh's-pair-final-40 plus-doubles

Dehradun News: राजीव व लोकेश की जोड़ी 40 प्लस युगल वर्ग के फाइनल में

Mon, 10 Apr 2023 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rajiv-Lokesh's-pair-final-40 plus-doubles
द्वितीय एमएस कुंवर मेमोरियल उत्तराखंड स्टेट ओपन टेनिस टूर्नामेंट में देहरादून के लोकेश चुघ व राजीव नेगी की जोड़ी ने पुरुष 40 प्लस युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परेड ग्राउंड के टेनिस कोर्ट में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को एकल व युगल वर्ग के मुकाबले खेले गए। पुरुष 40 प्लस युगल वर्ग में लोकेश चुघ चुघ व राजीव नेगी ने रुद्रपुर के राजेश कुमार व डॉ. रितेश शर्मा की जोड़ी को 6-4 से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

बालिका अंडर-14 एकल वर्ग में दून इंटरनेशनल स्कूल की शिवी नागपाल ने सेंट जोजफ्स एकेडमी अनुभा नेगी को 6-0 और वारदा एकेडमी की माहिरा भाटिया ने हेरिटेज एकेडमी की मीरा चौधरी को 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक अंडर-12 एकल वर्ग में हेरिटेज एकेडमी के समरवीर पुंडीर ने हर्ष को 5-1 और एम्पावर टेनिक एकेडमी के जसकिरत अरोड़ा ने विहान को 5-2 से हराकर खिताबी दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका अंडर-12 एकल वर्ग में माहिरा भाटिया ने सिद्धिमा को 6-4 से हराकर खिताबी दस्तक दी। बालक अंडर-8 एकल वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल के शिवांश रावत ने दून इंटरनेशनल स्कूल के अबीर को 6-2 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-14 एकल वर्ग में जसकिरत ने सहर्ष को 4-1 और रुद्रपुर के मानस तिवारी ने समरवीर पुंडीर को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-16 एकल वर्ग में सेंट जोजफ्स एकेडमी के अर्जुन सिंह ने अद्विक को 6-1, दून इंटरनेशनल स्कूल के हरीश ने वारदा एकेडमी के वात्सल्य रावत को 6-0 और शांति टेनिस एकेडमी के सचिन कुमार ने सेंट जोजफ्स एकेडमी के नैवेद्य मित्तल को 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed