{"_id":"68a6356223c8130f2c036aad","slug":"rajiv-gandhi-gave-a-new-direction-to-the-country-navprabhat-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-768766-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी ने दी देश को नई दिशा : नवप्रभात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी ने दी देश को नई दिशा : नवप्रभात
Thu, 21 Aug 2025 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
तिलक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। स्र
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर तिलक भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते देश को नई दिशा देने का काम किया। भारत में कंप्यूटर युग की शुरूआत करने से लेकर पंचायत राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान करना उन्हीं का काम था।पूर्व मंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में संचार क्रांति के जरिए देश को तकनीकी रूप से मजबूत करने का काम किया, जिसके परिणामस्वरूप आज देश डिजिटल बन पाया है। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार प्रदान करने, पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया जिसके कारण वह आतंकवादियों का निशाना बनकर बलिदान हो गए। नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, विकास शर्मा, पीसीसी सदस्य संजय जैन, सभासद भारत कालरा, केवल राम आजाद, विपुल जैन, बीना चौहान आदि उपस्थित रहे।