{"_id":"57757ce94f1c1b0b7279ae36","slug":"rajendra-bhandari-and-navprabhat-may-be-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, ये दो विधायक बनेंगे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, ये दो विधायक बनेंगे मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
नवप्रभात (बाएं) और राजंद्र भंडारी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर से विधायक नवप्रभात और बद्रीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी को रावत मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। खबर है कि हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के दिल्ली दौर में सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी निर्णय आ सकता है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों की जगह खाली है जिसमें गढ़वाल को तरजीह मिलना तय है। इसी लिहाज से नवप्रभात और भंडारी का नाम सबसे आगे है। हरिद्वार से मुस्लिम चेहरा मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात होती रही है, लेकिन नए समीकरणों में इन दोनों विधायकों के नाम पर मुहर लगना तय माना जा रहा है। अब देखना यह है कि सीएम हरीश रावत विधानसभा के विशेष सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार करते हैं या उसके बाद।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज
सीएम हरीश रावत के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनके दिल्ली तौर से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी दिल्ली में हैं। इसके अलावा वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश भी दिल्ली में हैं। माना जा रहा है कि विशेष सत्र के अलावा मंत्रिमंडल को लेकर विधायकों का सरकार पर बढ़ते दवाब पर हाईकमान के सामने प्रस्तावित मंत्रियों के तौर पर कुछ विधायकों के नाम की चर्चा होगी।
विज्ञापन
विधायक नवप्रभात ने जिस तरह उन्हें दर्जा मिलने के बाद उसे स्वीकार नहीं किया था उससे उनकी नाराजगी की बात सियासी गलियारों में चर्चा बन गई थी। नवप्रभात पहले भी मंत्री रह चुके हैं और उन्होंने सरकार पर संकट के समय में सीएम हरीश रावत का साथ दिया था। विधायक राजेंद्र भंडारी को मंत्रिमंडल में स्थान देकर सरकार गढ़वाल की अनदेखी के लग रहे आरोपों को विराम देने के साथ भाजपा की दिक्कतें बढ़ जाएगी।