फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajaji tiger reserve: Rajaji Tiger Reserve will be opened from 15 November

उत्तराखंड: 15 नवंबर से खोला जाएगा राजाजी टाइगर रिजर्व, एनटीसीए ने दी हरी झंडी

Thu, 11 Nov 2021 08:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Nov 2021 08:44 PM IST
सार

नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) की ओर से टाइगर रिजर्व को खोले जाने को लेकर आने के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से इसे खोलने को लेकर तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन
rajaji tiger reserve: Rajaji Tiger Reserve will be opened from 15 November
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोले जाने को लेकर नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने हरी झंडी दे दी है। इसके बाद अब टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से इसे खोलने को लेकर तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएं
हालांकि, एनटीसीए की ओर से टाइगर रिजर्व को खोलने को लेकर अनुमति दिए जाने के बाद इस बात की भी हिदायत दी गई है कि टाइगर सफारी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त किए जाने के साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की ओर से टाइगर रिजर्व को खोले जाने को लेकर जारी आदेश के बाद टाइगर रिजर्व निदेशक ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखकर रिजर्व को 15 नवंबर से खोले जाने की बात कही है। टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि टाइगर रिजर्व दोबारा पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों को भी वन्यजीवों और पक्षियों के बारे में विस्तार से दी जा रही जानकारी

टाइगर रिजर्व पहुंचने वाले पर्यटकों को सफारी करने व वन्यजीवों को देखने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। टाइगर रिजर्व पहुंचने वाले पर्यटकों को रिजर्व में रहने वाले सभी वन्यजीवों और पक्षियों के बारे में भी इस बार विस्तार से जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए नेचर गाइड की तैनाती के साथ ही सफारी कराने वाले चालकों को भी वन्यजीवों और पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

एक अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था राजाजी
बता दें कि इससे पूर्व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के निर्देश पर टाइगर रिजर्व को एक अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। जबकि हर साल टाइगर रिजर्व को 15 नवंबर से ही पर्यटकों के लिए खोले जाने का प्रावधान है।

आखिरकार मामला नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी तक पहुंचा तो एनटीसीए ने इस पर गहरी आपत्ति जताते हुए टाइगर रिजर्व को तत्काल बंद करने के आदेश दिए थे, लेकिन अब एनटीसीए ने एक बार फिर नियमों के तहत टाइगर रिजर्व को खोलने को लेकर आदेश जारी किए हैं।

हैबिटेट जोन में सफारी पर एनटीसीए ने तलब की रिपोर्ट

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) की अनुमति के बगैर राजाजी टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट जोन में सफारी खोले जाने के साथ ही एक अक्टूबर से पर्यटकों को सफारी कराए जाने के मामले में एमटीसीए ने रिपोर्ट तलब की है। 

राजाजी टाइगर रिजर्व में सत्यनारायण मंदिर से लेकर कासरो तक और चीला रेंज से लेकर अंधेरी तक क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट जोन में सफारी ट्रैक बना दिए गए। साथ ही पर्यटकों को सफारी कराना भी शुुरू कर दिया गया। उल्लेखनीय पहलू यह है कि दोनों टाइगर सफारी के ट्रैक क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट जोन में खोल दिए गए जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है। 

आखिरकार अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल ने इस पर आपत्ति जताते हुए एनटीसीए को शिकायत दर्ज करायी। जिस पर एमटीसीए ने सुनवाई करते हुए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को दोनों सफारी जोन तो तत्काल बंद करने के आदेश जारी किए। एनटीसीए के आदेश पर दोनो सफारी जोन को तत्काल बंद कर दिया गया। अब इस मामले में एनटीसीए ने रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट जोन में सफारी जोन खोले जाने को लेकर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी दबी जुबान में विरोध किया था लेकिन आला अधिकारियों के आगे उनकी एक भी नहीं चल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed