{"_id":"5bfe129dbdec22418b5fde41","slug":"rajaji-tiger-reserve-motichoor-range-open-from-28-november-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पर्यटकों के लिए खुले राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पर्यटकों के लिए खुले राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के प्रवेश द्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायावाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Rajaji National Park
- फोटो : uttarakhandtourism
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए बुधवार सुबह से खोल दिए गए। रेंज के प्रवेश द्वार हर साल 15 नवंबर तक खोले जाते थे, किंतु इस बार टाइगरों के कॉलर पहनाने की कार्रवाई के चलते इसे टाल दिया गया था। माना जा रहा है कि वन मंत्री हरख सिंह रावत के दखल के बाद तय अवधि से पहले प्रवेश द्वार खोलने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
मोतीचूर रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि बुधवार की सुबह विधिवत रूप से रेंज का प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। वन्यजीव प्रेमी पर्यटकों के लिए बनाए गए 12 किमी नए ट्रैक को दुरुस्त करा दिया गया है जिस पर पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
पार्क में पर्यटकों को प्रवेश द्वार से अधिकृत खुली जीप में प्रवेश शुल्क चुकाने के बाद प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। रेंज में हिरण, गुलदार, हाथी और टाइगर आदि कई अन्य प्रजाति के वन्यजीवों को निहारने का पर्यटकों को मौका मिलेगा। रेंज अधिकारी ने बताया कि लगातार हो रहे राजस्व के नुकसान और सफारी वेलफेयर संघ की गुहार के बाद जंगल क्षेत्र के वर्षों पुराने ट्रैक पर सफारी कराने का निर्णय लिया गया। वहीं रेंज में 12 किमी नया ट्रैक बनाकर पर्यटन व्यवसाय से जुड़े वाहन स्वामियों को भी इस पहल से राहत मिली है।
विज्ञापन