फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajaji Park opens for tourists from today, foreign tourists will be able to do home

सैलानियों के लिए आज से खुला राजाजी पार्क, पहले दिन 100 से अधिक पर्यटकों ने की जंगल सफारी

Sun, 15 Nov 2020 06:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 15 Nov 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Rajaji Park opens for tourists from today, foreign tourists will be able to do home
rajaji - फोटो : amar ujala

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खुल दिया गया। पहले दिन 100 से अधिक सैलानी सफारी करने पहुंचे। पार्क में तेंदुए, हिरन, सांभर, हाथी, चीतल, मॉनिटर लिचार्ड, मोर्टन येलो, नील गाय, पेंगुलिन, शाही समेत कई जानवर हैं। पार्क में सात रेंज हैं। इनमें 4 रेंजों को पर्यटकों के लिए खोला जाता है।

विज्ञापन


रविवार को मोहंड रेंज का गेट प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, मोतीचूर रेंज को गेट वार्डन कोमल सिंह और रानीपुर को गेट शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और चीला रेंज का गेट वार्डन ललता प्रसाद ने पर्यटकों के लिए खोला। पार्क वार्डन कोमल सिंह ने बताया कि पहले दिन 100 से अधिक पर्यटकों ने सफारी की।
विज्ञापन


सबसे अधिक पर्यटकों ने चीला रेंज में सफारी की। पार्क में 300 किमी का ट्रैक तैयार किया गया है। रोजाना 300 पर्यटक पार्क की सफारी कर सकेंगे। पार्क का अंदर निजी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कोविड नियमों का पालन कर उठाए प्रकृति का आनंद 

अनुबंधित वाहन ही पार्क में प्रवेश कर पाएंगे। पार्क में देशी पर्यटकों के लिए 150 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 550 रुपये टिकट है। ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। कोमल सिंह ने बताया कि पार्क 15 जून तक खुला रहेगा। 

शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने राजाजी नेशनल रिर्जव पार्क में सैर के लिए आने वाले पर्यटकों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। राजीव शर्मा ने कहा कि पर्यटक मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रकृति और वन्यजीवों के करीब होने का आनंद उठा सकते हैं।

राजीव शर्मा कि कोरोना काल के बीच देवभूमि में पर्यटन का सामान्य होना भविष्य के लिए अच्छे संकेत है। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी विजय सैनी, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, सभासद हरिओम चौहान, अंशुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed