{"_id":"582a28394f1c1b58368fe79b","slug":"rajaji-park-gate-open-from-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: सैलानी आज से कर सकेंगे राजाजी पार्क के दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: सैलानी आज से कर सकेंगे राजाजी पार्क के दीदार
ब्यूरो/ अमर उजाला, रायवाला
Updated Tue, 15 Nov 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
पर्यटक कर सकेंगे वन्यजीवों का दीदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद सैलानी मंगलवार से वन्य जीवों का करीब से दीदार कर सकेंगे। सुबह सात बजे से सैलानियों के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। पार्क प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इनमें हाथी की सवारी आकर्षण का केंद्र होगी।ॉ
विज्ञापन
मोतीचूर वन रेंज के अंतर्गत राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के दरवाजे सैलानियों के लिए 15 नवंबर से आगामी जून तक के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद पार्क में आने वाले सैलानी वन्य जीवन से रूबरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीब 21 किलोमीटर लंबे पर्यटक जोन में सैलानी करीब से वन्य जीवों के दीदार कर सकेंगे। वहीं, पहली बार हाथी की सवारी का लुत्फ भी उठा सकेंगे। सफारी वाहन की भी पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार से ही राजाजी पार्क के चीला, रानीपुर समेत सभी पर्यटक जोन को भी वन्यजीव प्रेमियों के खोल दिया जाएगा। सैलानियों की आमद से राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन को अच्छा खासा मुनाफा होता है।