फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajaji forest house opens after 129 years.

129 साल बाद लोगों की लिए 'खुला' ये रेस्ट हाउस

Mon, 16 Nov 2015 01:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Nov 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
rajaji forest house opens after 129 years.

राजाजी नेशनल पार्क के रामगढ़ रेंज के फांदोवाला में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान बना फॉरेस्ट रेस्ट हाउस 129 साल के बाद जनता के लिए खुल गया है।

विज्ञापन


वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने रविवार को इसका लोकार्पण किया। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए यहां चार किमी नेचर ट्रेल का पक्षी विहार भी है।

फॉरेस्ट रेस्ट हाउस परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी भी आए थे और फिल्म अभिनेता जितेंद्र और अपर्णा सेन ने यहां फिल्म की शूटिंग की थी। रेस्ट हाउस के एक सुईट का प्रतिदिन का किराया 700 रुपये है। राजाजी पार्क सैलानियों के लिए 15 जून 2016 तक खुला रहेगा।
विज्ञापन


फांदोवाला का यह फॉरेस्ट रेस्ट हाउस वर्ष 1886 में बना था। पहले इसका इस्तेमाल राज्य वनाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए होता रहा। फिर इसे बंद कर दिया गया। रेस्ट हाउस में दो बेड रूम, किचन और अटैच्ड बाथरूम है। बाद में इसका जीर्णोद्धार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि ग्राम विकास समिति का गठन करके यहां बांस की कुटिया बनाई जाएंगी। रेस्तरां खुलवाने के साथ यहां देसी उत्पादों की दुकानें बनेंगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए कारोबार पैदा हो। गांव वालों को टूरिस्ट गाइड बनाया जाएगा।


वन मंत्री ने बताया कि आशारोड़ी, कांसरो, रानीपुर, मोतीचूर ट्रैक विकसित किया जाएगा। आशारोड़ी और कांसरो के रेस्ट हाउस की भी मरम्मत की जाएगी। इनको ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे टूरिस्ट आसानी से बुकिंग करा सकें। यहां पक्षी विहार के साथ हाथी सफारी भी बनाया जाएगा।

राजाजी नेशनल पार्क की निदेशक नीना ग्रेवाल ने बताया कि यहां पक्षियों की 213 प्रजातियां हैं। बच्चे पक्षी विहार देखें, इसके लिए स्कूलों को बुकलेट दी जाएगी। इस दौरान वन मंत्री ने वर्ष 1888 में बनी पुलिया का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी राकेश नेगी, कमल थापा, अनिल चौधरी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed