फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rainfall in dehradun alert for 2nd august

राजधानी देहरादून में देर रात झमाझम बरसे मेघ, उमस से मिली राहत, आज भी बारिश के आसार

Fri, 02 Aug 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Rainfall in dehradun alert for 2nd august
- फोटो : फाइल फोटो

राजधानी देहरादून में गुरुवार देर रात को झमाझम बारिश हुई। बारिश ने दिन भर हुई उमस से लोगों को राहत दी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, दून समेत आसपास के इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है। चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें भी गिर सकती हैं। केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दिन के समय गर्मी और उमस हो सकती है। 

विज्ञापन


32 घंटे बाद खुला चंपावत टनकपुर हाईवे
एनएचएआई और बारहमासी सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अथक प्रयास से बुधवार सुबह से बंद पड़ा टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग 32 घंटे बाद बृहस्पतिवार देर शाम खोल दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व बृहस्पतिवार को सारे रूट डायवर्ट कर बसों को भेजा गया। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से मीलों अतिरिक्त दूरी तय कर सफर करना पड़ा। टनकपुर के चंपावत पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को वाया हल्द्वानी के रास्ते जाना पड़ा। रोडवेज ने वाया हल्द्वानी, घाट से पिथौरागढ़ के लिए बसें भेजीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पिथौरागढ़ जिले में मलबा आने से 15 आंतरिक सड़कें बंद रहीं। इनमें तीन सड़कों पर यातायात बहाल हो गया था। अन्य सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। इनमें से कुछ सड़कें मंगलवार और बुधवार से बंद थीं। 


उधर, बागेश्वर  जिले में बारिश और मलबा आने से पांच सड़के बंद पड़ी हैं। तहसील कांडा में एक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। मल्लादेश फरसाली में दो मंजिला मकान के पीछे की दीवार ध्वस्त हो गई है। इससे परिवार को खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed