फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rainfall causes havoc in Timli, nine houses collapse

Dehradun News: तिमली में आफत की बारिश, नौ मकान धराशायी

Mon, 18 Aug 2025 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rainfall causes havoc in Timli, nine houses collapse
तिमली मेंं बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ कच्चा मकान। स्रोत : ग्रामीण
आफत की बारिश तिमली गांव पर कहर बनकर टूट रही है। शनिवार और रविवार को बारिश के बीच गांव में नौ कच्चे मकान धराशायी हो गए। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में आने से कोई घायल नहीं हुआ। इससे पहले भी गांव में 15 कच्चे मकान टूट गए थे। बारिश के चलते गांव में अन्य कच्चे मकानों के भी गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मकानों की मरम्मत के लिए मुआवजे की मांग की है। विकासनगर ब्लॉक के सीमांत गांव तिमली में लगातार बारिश के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यहां अधिकतर मकान कच्चे और काफी पुराने हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू कुमार ने बताया शनिवार और रविवार को सलीम, समीना, जहूर, साहिदा, इरफान, गुलजार, हनीफ, नूतन और हमीदा के कच्चे मकान टूट गए। इन लोगों को क्षतिग्रस्त मकानों में रहने में डर लग रहा है। उन्होेंंने कहा कि प्रशासन को मकानों की मरम्मत के लिए मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह भी बारिश के कारण 15 मकानों क्षतिग्रस्त हुए थे। प्रशासन की टीम ने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की थी। अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। गांव में मकान क्षतिग्रस्त होने से लोग डरे हुए हैं।एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि गांव में टीम भेजी जा रही है। नुकसान के आकलन के उपरांत पीड़ितों को नियमानुसार राहत धनराशि मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

तिमली मेंं बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ कच्चा मकान। स्रोत : ग्रामीण

तिमली मेंं बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ कच्चा मकान। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed