फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rainfall and snowfall alert for two days in uttarakhand all districts

अभी और परेशान करेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया दो दिन बारिश व बर्फबारी का अलर्ट

Fri, 11 Jan 2019 10:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Jan 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Rainfall and snowfall alert for two days in uttarakhand all districts
snowfall in uttarakhand

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार से दो दिन बारिश व बर्फबारी होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश होगी। साथ ही ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फ भी गिरेगी।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के लगभग सभी इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं, राजधानी देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बेहद हल्की बर्फ गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में बहुत भारी बर्फ गिरने का अनुमान जताया गया है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन के मौसम को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed