फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rainfall and hailstorm alert in uttarakhand for next 48 hours 

उत्तराखंड: भीषण गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, आज शाम से 48 घंटे बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Tue, 30 Apr 2019 04:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Apr 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Rainfall and hailstorm alert in uttarakhand for next 48 hours 
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज शाम से अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। हालांकि बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद ज्यादातर क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार शाम से अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश के साथ ही ओले गिरने का भी अनुमान है। 

विज्ञापन

इन इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाये रहने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है।  बुलेटिन के अनुसार बारिश और ओलावृष्टि ज्यादातर रात के समय होने के आसार हैं, इससे दिन में लोगों को गर्मी और उमस से कम ही राहत मिल पाएगी। दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक की ही कमी संभावित है। हालांकि रात के तापमान में चार से छह डिग्री तक की कमी हो सकती है। 

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान में काफी कमी आएगी।
-बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम केंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed