{"_id":"5f398d9d8ebc3e3cad4dcc4d","slug":"rain-water-enters-houses-in-sabhawala-vikas-nagar-news-drn3532851136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभावाला में घरों में घुसा बारिश का पानी, सामान बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभावाला में घरों में घुसा बारिश का पानी, सामान बर्बाद
विज्ञापन
सभावाला में जलभराव के कारण घरों में घुसे पानी से हुआ नुकसान।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर। क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई झमाझम बारिश से सभावाला गांव में लोगों के घरों में पानी भर गया। पानी गलियों में होकर बहने लगा। घरों में पानी घुसने से लोगों के कपड़े, बर्तन, अनाज एवं अन्य रोजमर्रा का जरूरी सामान भीगकर बर्बाद हो गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
क्षेत्र में शनिवार देर रात 10 बजे से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश का यह दौर पूरी रात जारी रहा। इस दौरान पानी निकासी की व्यवस्था न होने से सभावाला में जलभराव की समस्या हो गई। कुछ ही देर में पानी गलियों से होता हुआ लोगों के घरों में जा घुसा। लोगों की नींद खुली तो सामान पानी में तैरता दिखा। इसके बाद लोगों की पूरी रात घरों से पानी निकालने में बीती। सुबह बारिश थमने के बाद पानी की निकासी हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
घरों में पानी घुसने से मताब पुत्र फूल सिंह, दर्शन पुत्र धुम्मी, रमन पुत्र गुलाब सिंह, नंद लाल पुत्र फूल सिंह, गुलाब सिंह पुत्र सुध्धण, संजू पुत्र मताबू और नीलू पुत्र दर्शन के घर में रखा सामान, कपड़े, अनाज, फर्नीचर भीग कर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि मामले में संबंधित पटवारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।

सभावाला में जलभराव से सड़क में हुए भू कटाव को दिखाते लोग।- फोटो : VIKAS NAGAR