फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain water enters houses in Sabhawala

सभावाला में घरों में घुसा बारिश का पानी, सामान बर्बाद

Mon, 17 Aug 2020 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rain water enters houses in Sabhawala
सभावाला में जलभराव के कारण घरों में घुसे पानी से हुआ नुकसान। - फोटो : VIKAS NAGAR
सहसपुर। क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई झमाझम बारिश से सभावाला गांव में लोगों के घरों में पानी भर गया। पानी गलियों में होकर बहने लगा। घरों में पानी घुसने से लोगों के कपड़े, बर्तन, अनाज एवं अन्य रोजमर्रा का जरूरी सामान भीगकर बर्बाद हो गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में शनिवार देर रात 10 बजे से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश का यह दौर पूरी रात जारी रहा। इस दौरान पानी निकासी की व्यवस्था न होने से सभावाला में जलभराव की समस्या हो गई। कुछ ही देर में पानी गलियों से होता हुआ लोगों के घरों में जा घुसा। लोगों की नींद खुली तो सामान पानी में तैरता दिखा। इसके बाद लोगों की पूरी रात घरों से पानी निकालने में बीती। सुबह बारिश थमने के बाद पानी की निकासी हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

घरों में पानी घुसने से मताब पुत्र फूल सिंह, दर्शन पुत्र धुम्मी, रमन पुत्र गुलाब सिंह, नंद लाल पुत्र फूल सिंह, गुलाब सिंह पुत्र सुध्धण, संजू पुत्र मताबू और नीलू पुत्र दर्शन के घर में रखा सामान, कपड़े, अनाज, फर्नीचर भीग कर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि मामले में संबंधित पटवारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।

सभावाला में जलभराव से सड़क में हुए भू कटाव को दिखाते लोग।

सभावाला में जलभराव से सड़क में हुए भू कटाव को दिखाते लोग।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed