फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain snowfall and severe cold In Joshimath Rope way and road closed

जोशीमठ: बारिश-बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, रोप-वे और सड़क बंद, औली घूमने आए पर्यटक हुए परेशान

Mon, 10 Jan 2022 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 09:01 PM IST
सार

औली घूमने आए 100 से अधिक पर्यटक सोमवार को पूरे दिन परेशान रहे। कई पर्यटकों को दिनभर जिप्सी का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
rain snowfall and severe cold In Joshimath Rope way and road closed
रोप-वे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

27 रोप-वे कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने से जोशीमठ-औली रोप-वे के के बाद अब एहतियातन चेयर लिफ्ट का संचालन भी बंद कर दिया गया है। वहीं लगातार हो रही बर्फबारी से जोशीमठ-औली मोटर मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है। इस मार्ग पर सिर्फ जिप्सी का ही संचालन हो पा रहा है, जिससे वीकेंड पर औली घूमने आए 100 से अधिक पर्यटक सोमवार को पूरे दिन परेशान रहे। कई पर्यटकों को दिनभर जिप्सी का इंतजार करना पड़ा जबकि कई पर्यटक पैदल ही औली से जोशीमठ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


रविवार को जोशीमठ-औली रोप-वे के 27 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी, जिसके चलते एहतियातन जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) ने रोप-वे का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है। वहीं बर्फबारी होने से जोशीमठ-औली सड़क मार्ग भी बंद है। यहां टीवी टावर से आगे बर्फ और पाला गिरने से सड़क पर फिसलन है। जिससे वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इस सड़क पर सिर्फ मोटे टायर वाली जिप्सी का ही संचालन हो पा रहा है।
विज्ञापन

 

दिन भर परेशान रहे पर्यटक

जोशीमठ में जिप्सियों की संख्या सीमित है, जिससे पर्यटक दिन भर परेशान रहे। जबकि कुछ पर्यटक तो पैदल ही औली से करीब 10 किमी की दूरी तय कर जोशीमठ आ गए। जबकि कुछ जिप्सी के इंतजार में रहे। वहीं औली में एहतियातन चेयर लिफ्ट का संचालन भी बंद कर दिया गया है, जिससे पर्यटकों को औली के दस नंबर टावर से जीएमवीएन गेस्ट हाउस तक करीब एक किलोमीटर की दूरी बर्फ में पैदल ही नापनी पड़ी।


 

बारिश-बर्फबारी और कड़ाके की ठंड

बारिश-बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच पर्यटकों को पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, नंदादेवी ईको हट में रुके 16 पर्यटकों को हट के प्रबंधक किशोर डिमरी व अन्य लोगों को पैदल ही जोशीमठ पहुंचाया। औली के दस नंबर टावर के समीप क्लिप टॉप रिजॉर्ट में रुके 17 पर्यटकों को जिप्सी से जोशीमठ पहुंचाया गया। शाम तक भी 30 से अधिक पर्यटक औली में जिप्सी आने का इंतजार कर रहे थे।



 
विज्ञापन

रोप-वे में कराया सैनिटाइजेशन

जोशीमठ। रोप-वे के 27 कर्मचारियों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव आने से जोशीमठ क्षेत्र में हड़कंप मचा है। सोमवार को नगर पालिका की ओर से पूरे रोप-वे परिसर और रोप-वे को सैनिटाइज किया गया। साथ ही रोप-वे में बंद का बोर्ड लगा दिया गया है। इसके अलावा औली में चेयर लिफ्ट भी बंद कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed