{"_id":"db418f470f3d295dfc3e7cdab5baa6e9","slug":"rain-in-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि में बुधवार को भी बरसेंगे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि में बुधवार को भी बरसेंगे बदरा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Oct 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के लगभग सभी इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो किसी-किसी जगह गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
राजधानी दून में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बूंदा-बांदी भी संभावित है। राजधानी में मंगलवार को भी सुबह सवेरे से लगी छिटपुट झड़ी कई घंटे कायम रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद धूप, बादल की आंख, मिचौनी चलती रही।
विज्ञापन
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 77 दर्ज किया गया। मौसम बढ़िया होने से लोग अपने कामों के लिए बाजारों में निकले। बुधवार को शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 28, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन