{"_id":"56e469f94f1c1bee778b4597","slug":"rain-in-uttarakhand-weather-become-cool","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने लिया यू टर्न, झमाझम बारिश से लौटी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने लिया यू टर्न, झमाझम बारिश से लौटी ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने यू टर्न ले लिया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से पारे में गिरावट हुई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में कई जगह बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि रविवार को सुबह कई जगह ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा कई क्षेत्रों में गर्ज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमपात की संभावना से पारे में और गिरावट होगी।
विज्ञापन
एकाएक बदला मौसम
बीते एक सप्ताह में पारा लगातार बढ़ रहा था, जिसे गर्मी की शुरुआत माना जा रहा था। शुक्रवार रात से ही पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में एकाएक बदलाव हुआ। समूचे प्रदेश में कई क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि 35 सौ मीटर की ऊंचाई से अधिक वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ।
विज्ञापन
मौसम के करवट लेने से राजधानी दून सहित सभी हिस्सों में पारा तेजी से गिरा। पारा गिरने से लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़े। रविवार को रुक रुक कर हुई बारिश और हवाओं से मैदानी क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना मिली है। रविवार को भी ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है, जिससे फसलों और नुकसान पहुंच सकता है।
चार जनपदों में हिमस्खलन की चेतावनी
आपदा प्रबंधन विभाग ने 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपद के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के अनुसार चारों धाम और हेमकुंड साहेब में भी बारिश की चेतावनी है। शासन ने चारों जनपदों के जिलाधिकारियों को हिमस्खलन के लिए सचेत रहने के निर्देश दिए हैं।