{"_id":"6ea287a3764cfc269cb1dc1543b26425","slug":"rain-in-dehradun-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश संग गिरेंगे ओले, चलेगी तेज आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश संग गिरेंगे ओले, चलेगी तेज आंधी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Apr 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में शुक्रवार को गरज संग बौछारें पड़ेंगी। इसके साथ ही ओलावृष्टि और तेज आंधी की भी आशंका है।
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी के साथ बादलों ने डाला डेरा
शुक्रवार को तड़के देहरादून में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही बादलों ने अपना डेरा डाले रखा। मौसम में नमी महसूस की गई।
गुरुवार को भी राज्य भर में कुछ इसी तरह का मौसम रहा। ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहे। बारिश हुई। हल्की-फुल्की धूप भी निकली।
दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दून में सुबह से ही बादल छा गए थे। दोपहर तक टुकड़ों-टुकड़ों में बारिश होती रही। दोपहर के वक्त हालांकि सूरज आसमान पर निकल आया।
मौसम हुआ सुहाना
बारिश के बाद निकली धूप उमस बढ़ा दी। शाम को चली हवा से हालांकि मौसम सुहाना हो गया। शहर के बाहरी इलाकों में शाम के वक्त भी रिमझिम का सिलसिला जारी रहा।
शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 3.0 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई। पंतनगर में 2.1, जबकि पंतनगर, मुक्तेश्वर में 3.0, जबकि टिहरी में 4.6 मिलीमीटर बारिश रही।
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 74, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 48 दर्ज किया गया। दून के तापमान में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में बेहद मामूली उछाल की संभावना है।
अधिकतम तापमान 27, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।