{"_id":"bc37a41a89ea887c99a77332c17118f1","slug":"rain-in-dehradun-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, ठंड बढ़ी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Apr 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को राजधानी देहरादून में दिन भर मौसम साफ रहा लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल छा गए।
विज्ञापन
समूचा शहर अंधेरे में
कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई जो देर रात बारिश में बदल गई। अंधड़ के साथ बरसात होने से ठंड तो बढ़ी ही, कुछ देर के लिए समूचा शहर अंधेरे में डूब गया।
पढ़ें, देहरादून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी
बिजली विभाग ने आंधी के कारण किसी भी प्रकार के हादसे को टालने के लिए कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। देर रात तेज हवा चलने से कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गए।
विज्ञापन
पढ़ें, एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान
विज्ञापन
कुछ जगहों पर तारों पर पेड़ों की डालियां आदि गिर गईं। हालांकि, पहले से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इस वजह से कहीं से किसी हादसे की जानकारी नहीं मिली।
देर रात तक नहीं आई बिजली
करीब दस बजे से बंजारावाला, खट्टापानी, नौका, दूधली, नागल ज्वालापुर, नागल बुलंदावाला, पटेलनगर, निरंजनपुर आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही, जोकि देर रात तक नहीं आई।
पढ़ें, सपा का ये कार्ड खत्म करेगा मोदी की लहर का असर!
आर्यानगर और साला वाला में भी कुछ देर के लिए बिजली गायब रही। धर्मपुर, अजबपुर, चुक्खूमोहल्ला, करनपुर, टीएचडीसी कालोनी, डालनवाला, अधोईवाला आदि क्षेत्रों में भी बिजली जब तक अंधड़ चला तब तक गुल रही।
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। पहाड़ पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी दून में दिन में बादल छा सकते हैं। शाम को गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं।
पढ़ें, 'गुजरात बने न बने, लेकिन मोदी बन गए हैं मॉडल'
बुधवार को दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुचा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 66 और न्यूनतम प्रतिशत 27 रिकार्ड किया गया। गुरुवार को तापमान में किसी बदलाव का अंदेशा नहीं।