{"_id":"575670904f1c1b5d439c54cf","slug":"rain-falling-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में सर्दी के अहसास के बाद अब चटख धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में सर्दी के अहसास के बाद अब चटख धूप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Jun 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
बारिश का नजारा।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम को उत्तराखंड के कई इलाकों में हुई बारिश से सूबे मौसम ने सर्दी का अहसास करा दिया है। मंगलवार की सुबह भी राजधानी देहरादून सहित रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, श्रीनगर, नई टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में रुक रुक बारिश हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को देहरादून में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। रुक रुक कर हो रही बारिश से दून का मौसम सुहावना हो गया। मानसून से पहले मौसम में आए इस बदलाव से दूनवासियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
वहीं गढ़वाल के कई पहाड़ी इलाकों में बारिश और बादलों से पहरा लगा रहा। हरिद्वार में मसूलाधार बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया। दोपहर बाद फिर धूप खिलने से लोग ज्यादा देर तक सुहावने मौसम का लुत्फ नहीं उठा पाए।
विज्ञापन
छह हजार यात्री पहुंचे गंगोत्री-यमुनोत्री
उत्तरकाशी जिले में पल-पल बदलते मौसम के बीच चार धाम यात्रा सुचारू ढंग से चल रही है। सोमवार को 2250 तीर्थयात्री यमुनोत्री तथा 4233 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे।
सोमवार सुबह से ही बादल छाने से बारिश के आसार बनने लगे थे, लेकिन दोपहर में फिर खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार हो गया। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई और शाम को मौसम फिर खुल गया।
सोमवार को 2250 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 4233 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। नौ मई को कपाट खुलने से लेकर अब तक 1,16,839 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 1,81,184 यात्री गंगोत्री धाम की यात्रा कर चुके हैं।