फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain falling heavily in dehradun

मानसून के इंतजार के बीच देहरादून में पड़ीं तेज बौछारें, तीन जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

Thu, 22 Jun 2017 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Jun 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
rain falling heavily in dehradun
rain in dehradun

मानसून के देरी से पहुंचने की खबर के बाद गुरुवार को देहरादून में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं तीन जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


वहीं बारिश के साथ तेज आंधी से कौलागढ़ रोड पर पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गया। जिससे सड़क बंद हो गई। दोपहर करीब 12 बजे से हवा और औलों के साथ तेज बौछारें पड़ने लगी। जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। दून के पटेलनगर समेत आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन


तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। प्री मानसून सीजन में हो रही बारिश से कुछ जगहों पर जलभराव की भी सूचना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में इस बार ‘मानसून एक्सप्रेस’ करीब पांच दिन देरी से पहुंचेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून न पहुंचने की वजह से उत्तराखंड के मानसून में यह देरी होगी। हालांकि इससे कृषि या फसलों को कोई नुकसान की आशंका नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक इस बार प्रदेश में सामान्य मानसून रहेगा।

उन्होंने बताया कि अभी तक प्री मानसून की बारिश का आंकड़ा काफी बेहतर है, लिहाजा कोई चिंताजनक बात नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की औसत तिथि 15 जून है जबकि उत्तराखंड में इसके पहुंचने की तिथि 21 जून है। चूंकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है, इसलिए उत्तराखंड में भी उसी हिसाब से करीब पांच दिन लेट पहुंचेगा।

25 जून से होगी शुरूआत 

rain falling heavily in dehradun
प्री मानसून बारिश के दौरान सड़कों पर झमाझम बहता पानी - फोटो : amar ujala


इस बार प्रदेश में मानसून की शुरुआत 25 जून से होगी। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल, 22, 23 व 24 जून को हल्की बारिश रहेगी। कुछ जगहों पर बौछारें पड़ेंगी लेकिन 25 जून से बारिश का सिलसिला बढ़ेगा। 26 और 27 जून को प्रदेशभर में जमकर बारिश होगी। इन्हीं में से किसी दिन मानसून की घोषणा होगी।

किस वर्ष कब पहुंचा मानसून
वर्ष    मानसून पहुंचने की तिथि
2012    05 जून
2013    15 जून
2014    01 जुलाई
2015    24 जून
2016    21 जून
(मानसून पहुंचने की औसत तिथि 21/22 जून)

किस मानसून में कितनी बारिश
वर्ष    बारिश(मिमी)    सामान्य के मुकाबले
2012    1122.2    -10 प्रतिशत
2013    1375.1    +12 प्रतिशत
2014    897.6    -27 प्रतिशत
2015    881.6    -28 प्रतिशत
2016    1103.8    -10 प्रतिशत
(उत्तराखंड में मानसून की सामान्य बारिश 1229.2 मिमी है।)

उत्तराखंड में 1-21 जून के बीच बारिश
वर्ष    बारिश(मिमी)    सामान्य के मुकाबले
2015    43.1    -52 प्रतिशत
2016    101.5    +13 प्रतिशत
2017    77.6    -14 प्रतिशत
(इस समयसीमा में सामान्य बारिश 89.8 मिमी है।)

मानसून से पहले की बारिश चूंकि सही हुई है, इसलिए कोई चिंताजनक बात नहीं है। मानसून की औसत तिथि 21 जून से पांच दिन पहले या पांच दिन बाद आने को सामान्य मानसून ही कहा जाएगा। मानसून इस बार भी कृषि के लिए फायदेमंद होगा।
-बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed