{"_id":"5b1b4ce14f1c1b214d8b573d","slug":"rain-before-monsoon-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले उत्तराखंड में मौसम ने दिखाए अपने तेवर, कल रात से लगातार हो रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले उत्तराखंड में मौसम ने दिखाए अपने तेवर, कल रात से लगातार हो रही बारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Jun 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
rain in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बारिश को दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 36 घंटों के दौरान तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रातभर बारिश हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं राजधानी देहरादून में भी शनिवार तड़के चार बजे से रुक-रुक कर बारिश को दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही तीन दिन के लिए तेज बारिश की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
वहीं गढ़वाल के रुद्रप्रयाग जिले में कल रात से लगातार बारिश जारी है। जिस कारण रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग बंद हो गया। वहीं टिहरी, श्रीनगर गढ़वाल, चमोली, घनसाली, बदरीनाथ, नैनीताल में भी बारिश का दौर जारी है। बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा सुचारु है।
विज्ञापन
अगले 36 घंटे कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी
rain
कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों में अगले 36 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। वहीं, गढ़वाल के अधिकांश क्षेत्रों में भी हल्की बारिश का अनुमान है।
शुक्रवार को राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। इसके चलते दिन में धूप खासी कम रही। हालांकि उमस बहुत ज्यादा होने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम के समय हल्की हवा चलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।
विभागीय बुलेटिन के अनुसार कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। अगले 36 घंटों के दौरान इन इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बौछारें पड़ने की भी संभावना है।