{"_id":"b33974cb0b5d9e8de51ca4e975b153c4","slug":"rain-and-snowfall-in-uttarakhand-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही सूरज और बादलों की लुका छिपी जारी रही। धूप हल्की होने के कारण ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन
उधर, मौसम विभाग की मंगलवार को बारिश होने की भविष्यवाणी तो सही साबित नहीं हो पाई, लेकिन विभाग ने बुधवार को बादल और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर बेहद हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की घोषणा के उलट मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहा। प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों को छोड़ दें तो कहीं भी देर शाम तक बारिश नहीं हुई। राजधानी में मंगलवार सुबह से चटख धूप खिली। खबर लिखे जाने तक भी आसमान साफ था।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फ पड़ सकती है। राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और बादल की वजह से ठंड भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन