फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain and snowfall in uttarakhand.

उत्तराखंडः मौसम बिगड़ा, बर्फ की चादर से ढकी वादियां

Mon, 30 Mar 2015 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 30 Mar 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
rain and snowfall in uttarakhand.

रविवार को उत्तराखंड में मौसम बदलने से केदारनाथ में 5 घंटे से अधिक समय तक बर्फबारी हुई, जबकि रुद्रप्रयाग जिले के निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई। दिनभर मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा।

विज्ञापन


दो दिन की चटख धूप के बाद रविवार सुबह मौसम का मिजाज बिगड गया। धाम में तड़के से हल्की बारिश के साथ दोपहर दो बजे तक बर्फबारी जारी रही। इस दौरान करीब 6 से 8 इंच नई बर्फ धाम में जम गई है। यहां पहले से करीब 8 फीट बर्फ जमा है।
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण दोपहर तक पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित रहा। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में भी तड़के से ही आसमान घने बादलों से घिरा रहा। प्रात: 9.30 बजे के करीब काले घने बादलों के घिरने से घना अंधेरा सा हो गया, जिससे वाहन चालकों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने जहां बाजार में दुकानों व होटलों की ओट ले ली वहीं घरों में लोगों ने दरवाजे/खिड़की बंद कर दिए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हुई, जो सवा घंटे तक रही। बरसात के बाद कुछ देर के लिए मौसम में सुधार देखने को मिला, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद फिर से आसमान में काले घने बादल घिर गए थे, जिससे रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही।

जिले के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में दिनभर कभी रिमझिम बारिश तो कभी बूंदाबांदी होती रही, जिससे ठंड बढ़ गई है। रविवार को केदारनाथ में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि बीते शनिवार को यहां पारा 10 और 2 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार को 26 और 13 डिग्री सेल्सियस था।

गोपेश्वर में तड़के से ही जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। 28 मार्च को गोपेश्वर का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 17 था और रविवार को पारा गिरकर अधिकतम 16, न्यूनतम 13 रहा। निचले क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई।

बारिश, बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे पर ग्लेशियर और बर्फ हटाने का कार्य भी प्रभावित हुआ। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, लाल माटी, औली, गोरसों बुग्याल में बर्फबारी हुई।

आंधी और ओले के साथ तेज बारिश, फिर चढ़ा तापमान

rain and snowfall in uttarakhand.

कर्णप्रयाग में रविवार सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा। सुबह करीब साढ़े दस बजे तेज आंधी और ओलों के साथ बारिश शुरू हुई। तेज बारिश से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर गया। मुख्य बाजार में सब्जी बाजार गंदे पानी से भर गए।

सुभाषनगर में नैनीताल हाईवे तालाब बन गया। यहां राहगीरों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं थराली, देवाल, नारायणबगड़, गैरसैंण, लंगासू, आदिबदरी और गौचर आदि जगहों पर भी ओलावृष्टि और तेज बारिश हुई। इस दौरा तापमान में भारी गिरावट भी रही।

शनिवार को सुबह 18 डिग्री और दोपहर बारह बजे के आस पास कर्णप्रयाग का तापमान 28 डिग्री था। वहीं रविवार सुबह 17 डिग्री तो दोपहर को तापमान 15 डिग्री रहा। हालांकि बारिश थमने के बाद शाम पौने पांच बजे तापमान 20 डिग्री के आस पास पंहुच गया था।

इस दौरान गरम कपड़े उतार चुके लोगों ने दुबारा स्वेटर पहने हुए दिखे। दोपहर सवा एक बजे बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान आसमान पूरी तरह बादलों से ढके रहे।

बारिश से गिरा तापमान, दिनभर होती रिमझिम बारिश

rain and snowfall in uttarakhand.

नई टिहरी में रविवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह नौ बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। उसके बाद दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।

मौसम में आए एकाएक बदलाव से ठंड लौट आई है। तापमान में भी 8.8 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को नई टिहरी का अधिकत तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्शियस था। रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्शियस रहा। रविवार को जिले में 10.6 एमएम बारिश हुई।

फिर से बढ़ी ठंड
पौड़ी में भी रविवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। शहर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही रूक रूक कर बारिश होती रही। जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश के होने से एक बार फिर से ठंड बढ गई है।

ठंड के बढने से लोगों ने एक बार फिर से गर्म कपडे बाहर निकाल लिऐ है। बारिश से बाजारों में रौनक कम रही। लोग बारिश व ठंड से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। बेमौसमी बारिश ने एक बार फिर काश्तकारों की मुश्किलें भी बढा दी है।

पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed