{"_id":"5c080e55bdec224163422686","slug":"rain-and-snowfall-alert-in-uttarakhand-for-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आज बारिश होने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज और कल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
मैदान से पहाड़ तक लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
साथ ही अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन तक मौसम में यह व्यवधान बना रहेगा।