फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rain and snowfall accepted in uttarakhand hill areas

कल बदलेगा मौसमः पहाड़ों में होगी बर्फबारी और मैदानों में बारिश

Mon, 20 Feb 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Feb 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
rain and snowfall accepted in uttarakhand hill areas
snowfall - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को हल्की बारिश होगी। ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होने का अनुमान है।

विज्ञापन

 
मौसम विभाग के अनुसार निचले और मैदानी क्षेत्रों में दिन में मौसम साफ रहने से गर्मी ज्यादा होगी। हालांकि शाम को बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

विज्ञापन

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी बर्फबारी

rain and snowfall accepted in uttarakhand hill areas
snowfall

पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

हालांकि निचले और मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहां दिन के समय मौसम पहाड़ की तुलना में साफ रहेगा। विभाग के अनुसार ज्यादातर जगहों पर तापमान अधिकतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

हालांकि शाम के समय बादल छाने शुरू हो जाएंगे, जो रात को बरस सकते हैं। राजधानी देहरादून समेत अन्य निचले इलाकों में रात को हल्की बारिश होने का अनुमान है। 

शहर     अधिकतम    न्यूनतम
देहरादून   27.4       13.8
पंतनगर   28.1       11.2
मुक्तेश्वर    21.8       8.6
नई टिहरी  21.2       11

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed