फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain and hail in the mountains

पहाड़ों पर हुई बारिश और ओलावृष्टि

Thu, 19 Mar 2020 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rain and hail in the mountains
प्रतीकात्मक तस्वीर
पहाड़ी अंचलों में बुधवार को मौसम के बदले मिजाज अचानक बदल के बीच बूंदाबांदी और ओलावृष्टि हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। ओलावृष्टि से लहसुन, मसूर की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दिन की शुरुआत चटक धूप के साथ हुई। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाने लगे। शाम करीब पांच बजे क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई। छावनी बाजार क्षेत्र में करीब 15-20 मिनट तक बारिश हुई। वहीं, कंधाड़ और इंद्रोली गांव में ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। चकराता का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 4 डिग्री रहा। वहीं, विकासनगर और आसपास के मैदानी इलाकों में दिनभर चटक धूप खिली रही।
विज्ञापन

काश्तकार अर्जुन सिंह, मोहर सिंह, शरण सिंह, जीत सिंह, शूरवीर सिंह, हुकम सिंह आदि का कहना है कि पूर्व में हुई ओलावृष्टि से काश्तकार उबर भी नहीं पाए थे कि दोबारा से हुई ओलावृष्टि ने उनकी कमर पूरी तरह से तोड़ कर रख दी है। फसल को नुकसान पहुंचने से उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed