फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain and Frost warning in uttarakhand after snowfall

बर्फबारी के बाद अब बारिश और पाला बढ़ाएगा हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue, 18 Dec 2018 06:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Dec 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
Rain and Frost warning in uttarakhand after snowfall
rain

बर्फबारी से बढ़ी ठंड ने लोगों ने जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने अब बारिश और पाले का अलर्ट जारी किया है। सीमांत जिले में रात में पाला पड़ने से ठंड काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन


डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना, चंडाक, नाकोट, आठगांव सिलिंग आदि स्थानों पर रात में जमकर पाला गिर रहा है। सड़कों पर पाले से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 22 से 30 दिसंबर के बीच बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहा। सोमवार को फिर से मौसम ने करवट बदल ली। हालांकि, सुबह के समय गुनगुनी धूप निकली, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बादल छा गए। मुनस्यारी में भी बादल छाए रहे। बलाती, कालामुनि, खलिया में अब भी बर्फ जमी है। सीमांत में ठंड को देखते हुए नगर पंचायत और पालिका की ओर से कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिमाच्छादित स्थल देखने पहुंच रहे पर्यटक

उत्तरकाशी में बर्फबारी के बाद खिली धूप का प्रकृति का नजारा करने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक इस ओर रुख करने लगे हैं। बीते रविवार को डोडीताल के भ्रमण से लौटे आस्ट्रेलिया के पर्यटक यहां के नैसर्गिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए। 


इसी माह में 11 से 13 दिसंबर तक जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। इसके बाद से खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार बना हुआ है। असी गंगा घाटी के भंकोली गांव निवासी होम ट्रैक एंड टूर के उम्मेद पंवार ने बताया कि बीते दिनों आस्ट्रेलिया के रॉथवेल और पैटिसन डोडीताल की सैर के लिए पहुंचे।

इन लोगों ने अगोड़ा गांव से आगे बेबरा और मांझी में कैंपिंग कर हिमाच्छादित नजारों का लुत्फ लिया। रविवार को उत्तरकाशी लौटे पर्यटकों ने यहां दोबारा आने की इच्छा जताई। दल के साथ आशिक रावत एवं धनवीर पंवार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed