{"_id":"579ec4734f1c1bde762b91d2","slug":"rain-alert-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 24 घंटे का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 24 घंटे का अलर्ट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Aug 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के छह जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अन्य हिस्सों में भी सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों रविवार को अच्छी बारिश हुई। राजधानी के आधे हिस्से में दिन में करीब 10 मिमी बारिश के बाद शाम को पूरे शहर में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार में सोमवार की सुबह से आगामी 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर बारिश से बचाव के लिए अपील की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को भी आगाह किया गया है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर भारी बारिश होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनेक स्थानों पर सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।