फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain again submerged many areas of the capital

राजधानी में कई इलाकों में जमकर बरसे बदरा, बारिश से पानी पानी हुआ शहर, सड़कों, चौराहों पर जलभराव,

Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rain again submerged many areas of the capital
मौसम के बदले मिजाज के चलते शुक्रवार को दोपहर बाद राजधानी दून व आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। राजधानी के हरिद्वार बाईपास, आईएसबीटी, माजरा, क्लेमेंटटाउन, शिमला बाईपास समेत कई इलाकों में बारिश होने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन

दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज गर्जना के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। दूसरी ओर बारिश से कई इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने, जंफर उड़ने से बिजली गुल हो गई, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। बारिश रुकने के बाद यूपीसीएल इंजीनियरों की अगुवाई में कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और जगह-जगह ट्रांसफार्मरों को बदलने के साथ ही जंफरों को ठीक कर आपूर्ति बहाल की, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, कलक्ट्रेट परिसर के बाहर एक भारी भरकम पेड़ अचानक बारिश के दौरान गिरने से बड़ा हादसा बच गया। गनीमत रही कि वकीलों और वादकारियों के साथ ही आमजन के साथ किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान पेड़ की चपेट में आकर करीब 12 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने के साथ ही सड़क पर यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने और कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाकर गाड़ियों को निकाला। पेड़ को हटाए जाने के साथ ही यातायात भी बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed