फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Railways reached the final with Shivam's century innings

शिवम की शतकीय पारी से फाइनल में पहुंचा इंडियन रेलवे

Sat, 04 Jun 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Railways reached the final with Shivam's century innings
38वें ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवम चौधरी की शतकीय पारी के दम पर इंडियन रेलवे की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। इंडियन रेलवे की टीम ने फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शुक्रवार को एफसीआई और इंडियन रेलवे के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। इंडियन रेलवे ने टॉस जीतकर एफसीआई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एफसीआई ने 42.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 236 रन बनाए। उमंग शर्मा ने 50, ऋषि धवन ने 42, अंकित कुमार ने 35, चेतन शर्मा ने 22 व पारस डोगरा ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन

237 रन के लक्ष्य को इंडियन रेलवे ने 36.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। शिवम चौधरी ने 105 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा विवेक सिंह ने 61, मो. सैफ ने नाबाद 33 व शुभम दुबे ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। इंडियन रेलवे के शिवम चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शनिवार (आज) को एलबी शास्त्री दिल्ली व स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed