फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   railway will give complete refund for cancelled  trains 

कैंसिल ट्रेनों का रिजर्वेशन रद करने पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

Wed, 19 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
railway will give complete refund for cancelled  trains 

दून-हरिद्वार के बीच कैंसिल ट्रेनों में रिजर्वेशन कैंसिल कराने पर पूरा रिफंड मिलेगा। दून-हरिद्वार के बीच सफर न करने पर वहां तक के टिकट का भुगतान भी

विज्ञापन

रेलवे यात्रियों को लौटाएगा। किराए को लेकर उठ रहे सवालों के बाद रेलवे ने इस पर स्थिति स्पष्ट की है।

दून स्टेशन पर मरम्मत कार्य की वजह से 23 मई तक हरिद्वार-दून के बीच विभिन्न ट्रेनों का संचालन बंद किया गया है। जिन लोगों ने कैंसिल हुई ट्रेनों से
रिजर्वेशन किया हुआ है, उनका किराया लौटाने को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही थी। यात्रियों का तर्क था कि जब दून-हरिद्वार तक सफर नहीं करेंगे तो
इस बीच का किराया भी वापस किया जाए। 

दून के रेलवे अधिकारी इसे लेकर गफलत में थे। यात्री हरिद्वार तक का किराया लौटाने की मांग कर रहे थे, तो रेलकर्मी पूरा टिकट कैंसिल कराने पर ही रिफंड
की जानकारी दे रहे थे। जिससे यात्रियों की रेलकर्मियों से पिछले कुछ दिन से रोजाना झड़प हो रही थी। 

इसके अलावा, रेलयात्रियों के साथ ही कर्मचारी नेता भी
हरिद्वार तक बस का संचालन करने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को अमर उजाला ने ‘रेलवे न किराया लौटा रहा न बस चलाने को तैयार’ शीर्षक से खबर
प्रकाशित कर इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। जिस पर रेलवे ने इसे लेकर स्थिति साफ की है।

 ऐसे सफर करें या वापस लें किराया 

railway will give complete refund for cancelled  trains 

- कैंसिल हुई वीकली ट्रेनें जो सुबह के वक्त दून से जाती हैं, उनके यात्री सुबह 5.10 पर रवाना होने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस से हरिद्वार तक जा सकते
हैं।

उसके बाद हरिद्वार से इन ट्रेनों में अपने गंतव्य तक सफर करें। इन ट्रेनों के हरिद्वार से रवाना होने का निर्धारित समय जन शताब्दी एक्सप्रेस के हरिद्वार
पहुंचने के बाद का ही है।

- अगर यात्री कैंसिल ट्रेनों का पूरा टिकट कैंसिल कराते हैं तो उन्हें पूरा पैसा रिफंड होगा। रेलवे रिजर्वेशन कैंसिल कराने का चार्ज नहीं वसूलेगा

- कैंसिल ट्रेनों में रिजर्वेशन होने के बावजूद दून-हरिद्वार तक यात्री सफर नहीं करते हैं, तो इस दूरी का किराया यात्री अपने अंतिम गंतव्य स्टेशन पर उतरकर
वापस ले सकते हैं। 

- ट्रेन में मौजूद टीटीई यात्री को गंतव्य स्टेशन पर इसका सर्टिफिकेट देगा। 

- गंतव्य स्टेशन पर उतरकर यात्री इस सर्टिफिकेट को दिखाकर दून-हरिद्वार के बीच के टिकट का रिफंड ले सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

काठगोदाम एक्सप्रेस आ रही, लिंक एक्सप्रेस जा रही

railway will give complete refund for cancelled  trains 

दून-हरिद्वार के बीच 23 मई तक शताब्दी एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, इंदौरी एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, कोच्चुवेली एक्सप्रेस,
मदुरै एक्सप्रेस का संचालन बंद रहेगा।

जबकि जन शताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, लाहौरी एक्सप्रेस, राप्ती गंगा एक्सप्रेस (दून-मुज्जफरपुर), राप्ती गंगा एक्सप्रेस (दून-गोरखपुर), बांद्रा एक्सप्रेस, डीएलएस पैसेंजर, नंदा देवी एक्सप्रेस इस दौरान पूर्व की तरह संचालित होती रहेंगी। 

स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि 23 मई तक काठगोदाम से आने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस पूर्व की तरह ही देहरादून तक आती रहेगी। काठगोदाम एक्सप्रेस का दून पहुंचने का निर्धारित समय सुबह करीब साढ़े चार बजे है। यह ट्रेन दोपहर 1.10 बजे लिंक एक्सप्रेस बनकर इलाहाबाद रवाना की जाएगी।

जबकि इलाहाबाद से आने वाली लिंक एक्सप्रेस हरिद्वार तक ही आएगी। हरिद्वार से ही वह ट्रेन रात को काठगोदाम एक्सप्रेस बनकर काठगोदाम रवाना कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed