फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   railway cancelled trains, Dehradun-Howrah Upasana Express Operation canceled today

रेलवे ने रोका इस ट्रेन का संचालन: यूपी, बिहार, झारखंड जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त मारामारी, जानें रिफंड कैसे होगा?

Sat, 30 Apr 2022 11:40 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Apr 2022 11:40 AM IST
सार

हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस शनिवार को देहरादून नहीं आएगी, ऐसे में देहरादून से हावड़ा के लिए उसके संचालन पर रोक लगा दी गई है। दूसरी ओर हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस का संचालन रद्द होने से यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
railway cancelled trains, Dehradun-Howrah Upasana Express Operation canceled today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही जहां देहरादून से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में सीटों को लेकर जबरदस्त मारामारी है, वहीं रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस का संचालन शनिवार को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पिछले कई दिनों से उपासना एक्सप्रेस के संचालन में छह से सात घंटे की देरी होने की वजह से ट्रेन के शेड्यूलिंग में दिक्कतें आ रही थीं, जिसके चलते आला अधिकारियों के निर्देश पर फिलहाल ट्रेन का संचालन एक दिन के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस शनिवार को देहरादून नहीं आएगी, ऐसे में देहरादून से हावड़ा के लिए उसके संचालन पर रोक लगा दी गई है। दूसरी ओर हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस का संचालन रद्द होने से यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से यात्रियों को ट्रेन के रद्द होने की जानकारी एसएमएस के जरिए दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने अपना आरक्षण भी रद्द कराया

शुक्रवार को बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपना आरक्षण भी रद्द कराया। दूसरी ओर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया गया है। ऐसे यात्री जिन्होंने उपासना एक्सप्रेस के जरिए अपना आरक्षण कराया है, उनको किराये का पूरा रिफंड किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...बाबा की काली करतूत : भूत-प्रेत का डर दिखाकर करता रहा दुष्कर्म, 14 साल की उम्र से दलदल में फंसी पीड़िता ने खोले राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed