फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba accused of sexual harassment for years by showing fear of ghosts

बाबा की काली करतूत : भूत-प्रेत का डर दिखाकर करता रहा दुष्कर्म, 14 साल की उम्र से दलदल में फंसी पीड़िता ने खोले राज

Fri, 29 Apr 2022 11:04 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 29 Apr 2022 11:04 AM IST
सार

पीड़िता की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के अनुसार, उसके साथ किशोरावस्था से बाबा दुष्कर्म कर रहा है। 

विज्ञापन
Baba accused of sexual harassment for years by showing fear of ghosts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महिला ने एक कथित बाबा पर भूत-प्रेत का डर दिखाकर वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाबा उसके साथ यह सब किशोरावस्था से ही दुष्कर्म कर रहा है। अब उसकी बेटियां भी हो गई हैं। आरोप है कि उसने बेटियों के साथ भी गलत हरकत की है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने बाबा और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती है। उसके घर पर परमानंद पुरी उर्फ प्रवीण गुजराल का आनाजाना था। वह खुद को कथित बाबा बताता था। उस वक्त वह करीब 14 साल की थी जब उससे मुलाकात हुई।

विज्ञापन

 

वह भगवान में श्रद्धा रखती है तो उसके साथ मिलना-जुलना हो गया। इस बीच उसने कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। घबराकर उसने माता-पिता को यह बात बताने को कहा तो उसने डरा दिया। कहा कि वह भूत-प्रेत के हवाले कर देगा। ऐसे में वह डर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब बेटियों को भी बना रहा निशाना

इसके बाद से उसने कई बार ऐसा किया। जब वह बड़ी हो गई तो कथित बाबा ने ही उसके माता-पिता को झांसे में लेकर एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति से उसकी शादी करा दी। शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुई हैं। एक आठ साल और दूसरी चार साल की है। आरोप है कि परमानंद पुरी ने इन बेटियों के साथ भी गलत हरकत की है। इस काम में परमानंद की पत्नी भी उसका साथ देती थी। इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मामले में परमानंद पूरी और उसकी पत्नी पूनम गुजराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed